About the Mission
महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण व सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति का प्रारंभ भारत सरकार द्वारा 17 अक्टूबर 2020 से किया जा रहा है। मिशन शक्ति फेज- 5 के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध समस्त महाविद्यालयों में दिनांक 5 अक्टूबर, 2024 से 5 जनवरी, 2025 तक प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें संबल व सामर्थ्य योजनाओं के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा हेतु वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ में नए घटक जोड़कर महिलाओं का समावेशी विकास किया जायेगा|
महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा ( Women Empowerment and Safety)
विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों द्वारा वेबीनार / सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। जिसके अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को संबल व सामर्थ्य योजनाओ के अंतर्गत महिला जीवन व महिला सुरक्षा के विभिन्न आयाम जैसे महिला हेल्पलाइन, लैंगिक हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह सम्बन्धी रोकथाम, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न सम्बन्धी रोकथाम आदि के लिए प्रचलित कानूनों की जानकारी दी जायेगी।
महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा महिला समानता एवं स्वास्थ्य वर्धन (Gender Equality and Health Improvement)
विश्वविद्यालय व अन्य महाविद्यालयों में बालिकाओं को समाज में व्याप्त लैंगिक असमानता के बारे में जागरूक किया जायेगा उन्हें महिलाओं के बारे में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का परिचय दिया जाएगा ताकि उनका समुचित लाभ उठा सकें |
परामर्श सत्र ( Councelling Session)
मिशन शक्ति के तहत छात्राओं के लिए परामर्श सत्र आयोजित किए जायेंगे इन सत्रों में महिला प्राध्यापक छात्राओं की समस्याओं को सुनेंगी और परामर्श प्रदान करेंगी। इन सत्रों में NGO और मनोचिकित्सकों का भी सहयोग लिया जायेगा।
हेल्थ क्लब एवं स्वास्थ्य परीक्षण (Health Club and Health Check-up)
विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में बालिकाओं के लिए हेल्थ क्लब स्थापित किए जायेंगे और स्वास्थ्य विभाग की ओर से फर्स्ट एड किट भी प्रदान किए जायेंगे। विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पतालों द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जायेगा।
महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान (Women Safety and Awareness Campaign)
पुलिस विभाग के सहयोग से महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा जिसका, उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को अधिक सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही विषय विशेषज्ञों द्वारा इस पर विधिवत जानकारी दी जायेगी।
महिलाओं के रोजगार कौशल पर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम-
(Seven Day training programme on women's job skill Development)
महिलाओं को स्वावलंबित कर आत्म जागरूकता, पेशेवर संरचना के लिए उपयुक्त शारीरिक भाषा (Body Language), मौलिक संचार कौशल, धन प्रवंधन, समय प्रवंधन और राइजिंग जॉव अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान की जायेगी।
NCC/NSS/ Rover Rangers
NCC/ NSS/ Rover Rangers के द्वारा स्वच्छता तथा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाये जाएंगे। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत समाज में जागरूकता लाने का कार्य भी किया जायेगा।
Programme – List
-
अभियान के विभिन्न गतिविधियों तथा विषय सामग्री पर विश्वविद्यालय महाविद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों/ राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी/ रोवर रेंजर्स प्रभारी/ एन. सी. सी. प्रभारी द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसार किया जायेगा।
-
विश्वविद्यालय एवं अन्य महाविद्यालयों में की गई गतिविधियों को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाएंगे |
-
अभियान की प्रगति की साप्ताहिक, समीक्षा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी द्वारा समीक्षा निदेशालय स्तर पर की जायेगी।
Proposed Programmes
Activities
| S. No. |
Activities |
Period |
Report |